Showing posts with label पुलिस. Show all posts
Showing posts with label पुलिस. Show all posts

Saturday, February 13, 2010

भाषण - आधी रात का (Aadhi Raat Ka Bhashan)

भाषण - आधी रात का,

पुलिसमेन ने देख लिया, आधी रात को एक,
जा रहा था राह में रामू सीधा नेक,
रामू सीधा नेक, सवाल उससे यह पूछा,
आधी रात को तुम कहाँ से आ रहे हो?
इस समय तुम कहाँ जा रहे हो?
रामू बोला तुमको ये बात अड़ी हैं,
मुझको भाषण सुनने के जल्दी हैं|
पुलिसमेन भन्नाया, फिर रामू से बोला,
आधी रात को तुम दारू पीकर आते हो,
पूछने पर पुलिस को ही बहकाते हो|
रामू बोला, साहब आपको क्यों शक होता हैं,
भाषण बीवी का 12 बजे ही शुरू होता हैं|